Tuesday, 28 April 2015

__ एकजुटता हेतु आर्थिक सहयोग - आभार-प्रकाश तथा अनुरोध __




















प्रिय मित्र, किसानों की लगातार जारी आत्महत्याओं से व्यथित हो कर Kavita Mukhar जी ने गत दिनों एकजुटता के लिये आह्वान किया. उनके आह्वान के साथ हम सभी की पूरी सहमति है. आज वरिष्ठ मित्रPramod Beria जी ने Solidarity एकजुटता के कोष में रु. 2000/- भेजा है. इस कोष में इसके पहले मंच की दिल्ली बैठक के तुरन्त बाद आदरणीय प्रो. Ranbir Singh Dahiya के भेजे हुए रु. 2000/- थे. इन दोनों को मिला कर अब कोष में कुल रु. 4000/- हो गये हैं. मैं Pramod Beria जी की पहल की प्रशंसा करता हूँ तथा उनके सहयोग के लिये आभार व्यक्त करता हूँ.

साथ ही आप से अनुरोध भी करना चाहता हूँ कि यदि आप भी एकजुटता के इस अभियान को आगे बढ़ाने में आर्थिक सहयोग करना चाहें, तो कृपया इस खाते में अपने सहयोग की राशि भेजिए और साथ ही मुझे फोन से (09450735496) या इनबॉक्स सन्देश द्वारा सूचित कर दीजिए. ताकि उसको कोष के विवरण में सही तरीके से अंकित किया जा सके.

DETAILS OF THE BANK ACCOUNT :-
1. Name of the bank : I.C.I.C.I.
2. Branch : Civil Lines, Azamgarh - 276001 U.P.
3. RTGS/NEFT IFSC Code : ICIC0000516
4. Name as written in Bank : GIRJESH TIWARI
5. Account number in 10 digits : 051601500097

प्रणाम , इस आह्वान को और लोगों तक सशक्त तरीके से पहुँचाया जाये.
-------------
प्रिय मित्र, आज देश में किसानों की आत्महत्या की आँधी बह रही है और इसने इस तन्त्र के मुखौटे को तार-तार कर दिया है. ऐसे में एकजुटता के लिये आज Kavita Mukhar जी का यह आह्वान आया है. हम सबने अब तक जो भी प्रयास किया है, उसकी ही अगली कड़ी के रूप में मैं इस आह्वान को आप तक पहुँचा रहा हूँ. मेरा निवेदन है कि इस प्रस्ताव पर पूरी गम्भीरता के साथ विचार करें, अन्य मित्रों के साथ इसे शेयर करें और इसके लिये आवश्यक पहल अपने स्तर पर अवश्य लें. वरना हम सभी इतिहास के अपराधी कहे जायेंगे. विनम्रता के साथ - आपका गिरिजेश

Kavita Mukhar - "फेसबुक से किसी सर्वप्रिय सजग व्यक्ति को यह जिम्मा उठाते हुए क्रांति का एक पेज बनाए और फेसबुक नागरिकों की शक्ति को chanellise करे।
तारीख तय करे। एक से logo और maximum शेयर इसकी पहचान बने। इतनी कि nationwide notice हो!
फेसबुक नागरिकों को झंडा उठाना होगा। यही समूह सबसे ज्यादा युवा है और सजग भी है। जरूरत एक नेतृत्व की है।"


_________________

प्रिय मित्र, आप सभी मित्रों से अनुरोध है कि एकजुटता का मंच विकसित करने के लिये इस प्रस्ताव पर विचार करें और अपनी सहमति से अवगत करायें, ताकि आपके भी नाम इस सूची में जोड़े जा सकें.
[कृपया अपने ई-मेल ऐड्रेस तथा फेसबुक लिंक के साथ अपना टेलीफोन नम्बर भी इनबॉक्स में भेज दें, ताकि भविष्य में एकजुटता के इस अभियान के सम्बन्ध में होने वाली प्रगति से आपको अवगत कराना आसान हो सके.]

एकजुटता का मंच विकसित करने हेतु प्रस्ताव

संघ-परिवार के मुखौटे मोदी के सत्तासीन होने के साथ ही देश के सामान्य जन के जीवन की परिस्थिति और भी बदतर हो चुकी है. अब लोगों को देशी और विदेशी पूँजी के सतत जारी शोषण और उत्पीड़न के साथ ही साम्प्रदायिकता के आधार पर भी बाँटने की सुनियोजित साजिश के हमलों को भी झेलना है.

यह स्थिति सभी जनपक्षधर संघटनों तथा ईमानदार कार्यकर्ताओं से उनके परस्पर मतभेदों के बावजूद भी एकजुट होने की माँग करती है. ऐसे में सभी संघर्षरत लोगों के मत एवं उनकी अवधारणाओं को समझने और विकसित करने के लिये तथा पूरी दुनिया में चल रहे जन-संघर्षों को समर्थन देने के लिये एकजुटता-मंच तैयार करने की ज़रूरत है.

विभिन्न प्रकार के शोषण और उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष में समान्तर मीडिया जन-सामान्य के एक सशक्त हथियार के रूप में उभर कर सामने आया है – इस तथ्य पर विचार करने के पश्चात् प्रथम चरण के तौर पर जन-जीवन के प्रासंगिक मुद्दों से सम्बन्धित बहस को आगे बढ़ाने के लिये एक ब्लॉग बनाने पर सहमति बनी. हालाँकि विचारणीय है कि फ़ेसबुक जैसे सोशल मीडिया को साम्राज्यवादी शक्तियाँ जीवन-संघर्ष से लोगों का ध्यान बँटाने, उनकी सोच को विकृत और दिग्भ्रमित करने की मंशा से प्रोत्साहन और समर्थन देती रही हैं. इसके बावज़ूद भी लोगों ने अपने संघर्षों में इनका बखूबी इस्तेमाल किया है.

बैठक के अगले निर्णय के रूप में ज़मीनी स्तर पर मज़दूरों, ग़रीब किसानों, छात्रों, युवाओं, नारियों और आदिवासियों के बीच विचार-गोष्ठियाँ आयोजित करने पर ज़ोर दिया गया.

अन्ततः शुभचिन्तकों से आर्थिक सहयोग लेने तथा उसका पारदर्शी विवरण प्रस्तुत करते रहने की व्यवस्था विकसित करने का निर्णय लिया गया.

इस अभियान के लिये SOLIDARITY ( http://solidarityforchange.blogspot.in/ ) नाम से ब्लॉग बनाया गया है.

{ इस ब्लॉग में इस अभियान के लिये इस के पहले बने ब्लॉग “PRO-PEEPLE SOLIDARITY FORUMhttp://ppsfin.blogspot.in/2013/09/blog-post.html (PRO PEOPLE SOLIDARITY FORUM AGAINST EXPLOITATION, OPPRESSION AND COMMUNAL HATRED ppsfindia@gmail.com )” की इस बैठक से पहले हुए प्रयासों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण पोस्ट्स को डाल दिया जायेगा, ताकि एकजुटता के इस प्रयास से सम्बन्धित अतीत की सभी पोस्ट्स एक साथ यहाँ उपलब्ध हो सकें. }

2 comments:

  1. Solidarity एकजुटता http://solidarityforchange.blogspot.in/.../04/blog-post.html

    SOLIDARITY: __ एकजुटता हेतु आर्थिक सहयोग - आभार-प्रकाश तथा अनुरोध __
    SOLIDARITYFORCHANGE.BLOGSPOT.IN|BY GIRIJESH TIWARI
    April 28 at 2:35pm · Like · Remove Preview

    Pramod Beria एकमत लोग आगे आएँ ,संशय हो तो बहस करें ,लेकिन आंदोलन को आगे बढ़ाएं !
    April 28 at 2:42pm · Unlike · 1

    Zulaikha Jabeen Hame lagta hai GOVT ko sabhi mrit kisaanon ke pariwaaron ko muaavza dene ke liye majboor kiya jaana chahiye....kyunki hamari CHARITY kitni hogi 5-10 hazar bas..........usse KISKA BHALA hoga?
    hamari AIKJUT TA ka matlab us pariwaar ko sambal dena, sarkaar ko majboor karna ke wo bataur NAGRIK SASAMMAAN us kisaan ki maut ko SWIKAAR kare aur muavze ke saath hi pariwaar ki ajivika ka zimma le.....
    ham MAANG karen sarkaar ki anaaj KHARIDI aur FASAL ki BARBAADI par TVARIT Action lene ka structure banaye uski monitring samaj ke logon ko di jaye.....
    aapki post se ashmat hote huye is tarah se FUND REUSING ko ham GALAT maante hain......
    kripaya AISI KISI bhi FUNDING manch ka ham HISSA NAHI ban sakte...........
    hame is PRAKRIYA SE DOOR rakhen
    April 28 at 2:42pm · Unlike · 1

    Solidarity एकजुटता मित्र Zulaikha Jabeen जी, आपकी असहमति का सम्मान है. यह प्रयास आज ही आरम्भ नहीं हुआ है. 6 September 2013 को इसके विषय में पहली पोस्ट डाली गयी थी. उसके पहले लम्बा समय ले कर अधिकतम मित्रों को इनबॉक्स सूचित किया गया था.
    इस प्रयोग के सम्बन्ध में मैंने पहले कुछ मित्रों से आमने-सामने वार्ता की. उसके बाद मेसेज के माध्यम से कुछ और मित्रों से सम्पर्क करने का प्रयास किया. इस तरह इसके समर्थन में मुझे 103 मित्रों के नामों की एक सूची मिल सकी. उसके बाद इसके बारे में एक पोस्ट ड्राफ्ट करके सभी ग्रुपों तक शेयर किया. मेरी अपनी वाल से इस पोस्ट को कुल 26 मित्रों ने शेयर किया. उनके अनेक मित्रों ने इसका समर्थन और स्वागत किया.
    इस तरह यह संख्या 103 + 237 = 340 हो गयी.इसकी पृष्ठभूमि के विषय में और विस्तार में जानकारी के लिये मेरा अनुरोध है कि इस ब्लॉग की पिछली पोस्ट्स को एक बार देखने का कष्ट करें.
    http://ppsfin.blogspot.in/2013/09/blog-post.html

    PRO PEOPLE SOLIDARITY FORUM: —:प्रो-पीपल सॉलिडेरिटी फोरम:—
    इस शानदार आगाज़ के लिए सभी साथियों को बधाई | आशा है...
    PPSFIN.BLOGSPOT.COM
    April 28 at 3:01pm · Like · Remove Preview

    Solidarity एकजुटता http://ppsfin.blogspot.in/2013/09/blog-post_7.html
    https://www.facebook.com/girijeshkmr/posts/10204294207663147:2

    ReplyDelete
  2. एकजुटता मंच की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाया जाना चाहिए।

    ReplyDelete